बोकारो : भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य संपत झरियात के असामयिक निधन पर धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. श्री सिंह ने कहा : संपत झरियात के निधन से भाजपा बोकारो जिला ने एक कर्मठ व योग्य नेता खो दिया है. इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
शोक जताने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण, मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद, जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, सांसद प्रतिनिधि रोहित लाल सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना, एके वर्मा, घनश्याम सिंह, सुनील गोस्वामी, अखिलेश महतो, सागर सिंह चौधरी, उपेंद्र पांडेय, राजीव कंठ, खगेंद्र महथा, शंकर रजक, कमलेश राय, संजय त्यागी, संतोष वर्णवाल, गणोश राय, कृष्णा राय, डॉ अशोक कुमार, प्रदीप सिंह अंबुज, रासू देवी, दिलीप चौबे, निमाय लाल महथा, शिवजी दूबे, अवधेश यादव, विद्या सागर सिंह, वीर भद्र सिंह, श्यामलिका दूबे, भरत सिंह, रसराज महतो, लोकेश साहनी, द्वारिका नाथ सिंह, केएन सिंह, बिंदा सिंह, आरएन ओझा आदि शामिल है. भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की ओर से स्व संपत को श्रद्धांजलि दी गयी. शोक जताने वालों में प्रदेश मंत्री शंकर रजक, अशोक कुमार, सहदेव महतो, उतम कुमार, गुलाबचंद रविदास, अमित दास आदि शामिल हैं.