बोकारो: भाजपा जिलाध्यक्ष अंबिका खवास व निवर्तमान भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कुमार झा की उपस्थिति में नव मनोनीत भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बिंदा कुमार सिंह को सांसद आवास सह जिला कार्यालय सेक्टर वन सी का प्रभार सौंपा गया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री खवास ने कहा : बिंदा कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम किया जायेगा.
मौके पर कृष्ण कुमार मुन्ना, घनश्याम सिंह, उपेंद्र नाथ पांडेय, इंद्र कुमार झा, हरे राम मिश्र, आरएन ओझा, अशोक जगनानी, भीम सिंह, कुंज बिहारी पाठक, शशि कांत तिवारी, एके झा, सुधा सिंह, भरत सिंह, तरुण महतो, राजेश सिंह, सत्येदव सिंह, द्वारिका नाथ सिंह, शंकर दत्ता, मनीष पांडेय, राजेंद्र, उमेश, धर्मेद्र, सुमन, अशोक, कृपा, सुशील, शशि कांत, मानिक, राजेंद्र, कौशल, संतोष आदि उपस्थित थे.