तालाब में डूब कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पिंड्राजोरा : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में जमुनासाइर तालाब में मंगलवार की शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुर्रा के ही दिनेश बाउरी (30) के रूप में की गयी. स्थानीय लोग युवक को चास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत […]

विज्ञापन

पिंड्राजोरा : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में जमुनासाइर तालाब में मंगलवार की शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुर्रा के ही दिनेश बाउरी (30) के रूप में की गयी. स्थानीय लोग युवक को चास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. पिंड्राजोरा पुलिस को मृतक के पिता अदालत बाउरी ने बताया कि दिनेश मिर्गी रोग से ग्रसित था.

आपके शहर में

विज्ञापन

आशंका जतायी जा रही है कि तालाब में जाने पर उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे उसकी मौत हो गयी होगी. शव ऊपर आने पर लोगों को जानकारी हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola