Bokaro : बंद पड़े मकान की खिड़की का रॉड तोड़कर लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 11:43 AM
मुकेश कुमार झा बोकारो : बोकारो पुलिस के लिए चोरी की घटनाएं सिरदर्द बन गयी हैं.आये दिन यहां चोरी की घटनाएंहो रही हैं.मालसाफ करने के बाद चोर आसानी से फरार भी हो जाते हैं. हालांकि, पुलिस आती है, जांच करती है और चली जाती है, लेकिन चोरियां नहीं रुकतीं. सेक्टर-2डी स्थित बंद पड़े आवास संख्या […]
मुकेश कुमार झा
बोकारो : बोकारो पुलिस के लिए चोरी की घटनाएं सिरदर्द बन गयी हैं.आये दिन यहां चोरी की घटनाएंहो रही हैं.मालसाफ करने के बाद चोर आसानी से फरार भी हो जाते हैं. हालांकि, पुलिस आती है, जांच करती है और चली जाती है, लेकिन चोरियां नहीं रुकतीं.
सेक्टर-2डी स्थित बंद पड़े आवास संख्या 1-314 में चोरी हुई है. यहां से चोर करीब दो लाख रुपये तक के सामान ले गये. घर का मालिक अपने भाभी के श्राद्ध कर्म में भाग लेने गांव गया था. इसलिए घर बंद था.
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 2D में रहने वाले बोकारो स्टील के कर्मी राजू महतो बुधवारको घर नहीं लौटे. गुरुवार अहले सुबह घर पहुंचे, तो खिड़की का रॉड उखड़ा पाया. अंदर गये, तो घर का पूरा नजारा ही बदला हुआ था.
आलमारी टूटा था. घरके सामान बिखरेपड़े थे. उन्होंने इसकी सूचना सिटी थाना की पुलिस को दी. राजू माहतो ने बताया कि दो से ढाई लाख तक के सामान की चोरी हुई है. इसमें जेवरात और नकदी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










