बोकारो में वकील के घर फायरिंग
घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया आठ खोखा व दो जिंदा कारतूस बोकारो : शनिवार की रात दो बदमाशों ने बारी को-आॅपरेटिव के पास तेतुलिया बस्ती निवासी अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव के आवास पर फायरिंग की. घटना रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच हुई है. घटना के बाद अधिवक्ता का पूरा परिवार दहशत […]
घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया आठ खोखा व दो जिंदा कारतूस
बोकारो : शनिवार की रात दो बदमाशों ने बारी को-आॅपरेटिव के पास तेतुलिया बस्ती निवासी अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव के आवास पर फायरिंग की. घटना रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच हुई है. घटना के बाद अधिवक्ता का पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस ने मौके से आठ खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली अधिवक्ता के आवास की दीवार पर लगी है.
इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने अधिवक्ता के आवास पर बदमाशों द्वारा फेंका गयी एक चिट्ठी भी बरामद की है. चिट्ठी में रेलवे ठेका के विवाद के कारण गोली चलाने की बात लिखी गयी है. सूचना पाकर जिले के एसपी कार्तिक एस, सिटी डीएसपी अजय कुमार, सेक्टर-12 थानेदार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










