बीपीएस : रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो पब्लिक स्कूल में शनिवार को 63 वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में स्कूल के लिए रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय निदेशक कैप्टन आरसी यादव व प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा व रूप सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता दो […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो पब्लिक स्कूल में शनिवार को 63 वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में स्कूल के लिए रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय निदेशक कैप्टन आरसी यादव व प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा व रूप सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता दो चरण में क्रमश: दिल्ली (तीन जनवरी से नौ जनवरी – अंडर – 17/19) व भुनेश्वर (छह से नौ जनवरी – अंडर – 14) में हुई.

इसमें झारखंड को कुल चार रजत पदक व सात कांस्य पदक (बोकारो पब्लिक स्कूल को तीन कांस्य व तीन रजत) मिले. अंडर – 19 वर्ग में समीर सिंह, नीलकमल मौर्य व ऋषभ राज को एक-एक रजत व अंडर – 14 वर्ग में अभिजित भेंगडा, निखिल कुमार व सुमित रंजन को एक -एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के दौरान श्री यादव ने कहा : प्रतिभा को पहचान की जरूरत नहीं होती है. मौके पर संयोजक मनोज कुमार, वरिष्ठ शिक्षक एसपी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, आरआर प्रसाद, केदार कुमार, शशिकांत तिवारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola