बीपीएस के शशिकांत ने किया श्रीमद्भागवतगीता का हिंदी अनुवाद
बोकारो: ये पंक्तियां गीता का भावानुवाद हैं और अनुवादक हैं बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 के वरीय हिंदी शिक्षक शशिकांत तिवारी. इसमें भी 18 अध्याय है. अंतर इतना है कि सुगम गीता में हिंदी की 16-16 मात्रा का छंद है. श्री तिवारी को इस अनुवाद कर्म में नौ साल लगे. किताब का प्रकाशन रवि रंजन ने […]
सोमवार को श्री तिवारी ने बीपीएस के निदेशक कैप्टन आरसी यादव व प्राचार्य डॉ. संजय कुमार को पुस्तक की प्रति भेंट की. कैप्टन यादव व डॉ. सिन्हा ने कहा : श्री तिवारी का यह कार्य निस्संदेह लोकोपकारी होने के कारण स्तुत्य है. विश्वास है कि ‘सुगम गीता’ पाठकों में लोकप्रिय होगी. श्री तिवारी ने सोमवार को ‘प्रभात खबर’ से बातचीत के दौरान कहा : जन सामान्य की भाषा हिंदी में गीता लिखने की आवश्यकता ‘सुगम गीता’ की रचना का उद्देश्य है. बताया : एक बार मेरे मित्र अपने घर की चाबी देकर गांव चले गये.
उनके घर टीवी देख रहा था. उसी समय हरिवंश राय बच्चन जी का निधन हुआ था. बच्चन जी का साक्षात्कार टीवी पर आ रहा था. एक सवाल के जवाब में बच्चन जी ने कहा : मैंने गोस्वामी तुलसीदास से उनकी भाषा अवधी ली और ‘जनगीता’ की रचना की. यह सुन कर मैंने भी हिंदी कविता में गीता अनुवाद करने की ठान ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










