अलकतरा घोटाले में कार्रवाई, 14 इंजीनियरों को किया गया डिमोट

रांची: राज्य सरकार ने सीबीआइ की अनुशंसा पर अलकतरा घोटाले के आरोपी 26 इंजीनियरों को विभागीय कार्यवाही के बाद दंडित किया है. इनमें 14 इंजीनियरों को डिमोट कर दिया है. डिमोट किये गये इंजीनियरों में चार कार्यपालक अभियंता, चार सहायक अभियंता और छह कनीय अभियंता शामिल हैं. आरोपी कार्यपालक अभियंताओं को सहायक अभियंता, सहायक अभियंताओं […]
रांची: राज्य सरकार ने सीबीआइ की अनुशंसा पर अलकतरा घोटाले के आरोपी 26 इंजीनियरों को विभागीय कार्यवाही के बाद दंडित किया है. इनमें 14 इंजीनियरों को डिमोट कर दिया है. डिमोट किये गये इंजीनियरों में चार कार्यपालक अभियंता, चार सहायक अभियंता और छह कनीय अभियंता शामिल हैं.
आरोपी कार्यपालक अभियंताओं को सहायक अभियंता, सहायक अभियंताओं को कनीय अभियंता और कनीय अभियंताओं को अपने मूल वेतनमान (इंट्री लेवल) पर डिमोट किया गया है.
इसके अलावा सरकार ने आरोपी अभियंताओं से 4.10 करोड़ रुपये की वसूली करने का आदेश दिया है. विभागीय कार्यवाही में इन इंजीनियरों की ओर से ठेकेदारों को अलकतरा मद में गलत भुगतान करने का आरोप सही पाया गया है. मामले में 56 इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चल रही है. सोने लाल दास घोटाले में फंसे एक मात्र ऐसे इंजीनियर हैं, जिन्हें कनीय अभियंता और कार्यपालक अभियंता दोनों ही रूप में घोटाले में संलिप्त पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




