सरस्वती पूजा आज लोगों में उत्साह

Updated at : 01 Feb 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा आज  लोगों में उत्साह

हाजीपुर/महुआ : सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को जिले में खूब चहल-पहल रही. पूजा पंडालों में पूजा को लेकर तैयारी चलती रही. छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बुधवार को होने वाली पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के बच्चों द्वारा मंगलवार की सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमा अपने-अपने पूजा स्थलों […]

विज्ञापन

हाजीपुर/महुआ : सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को जिले में खूब चहल-पहल रही. पूजा पंडालों में पूजा को लेकर तैयारी चलती रही. छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बुधवार को होने वाली पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के बच्चों द्वारा मंगलवार की सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमा अपने-अपने पूजा स्थलों पर ले जाने के लिये मूर्तिकारों के यहां भीड़ उमड़ पड़ी जो देर रात तक जारी रहा. वहीं, महुआ बाजार में स्कूली बच्चों के अलावे अन्य लोगों की जुटी

भीड़ से दिन भर चहलकदमी बनी रही. इस दौरान बाजार आये बच्चों ने पूजा को लेकर पूजा सामग्री के अलावा प्रतिमा की सजावट के सामान के साथ-साथ प्रसाद को लेकर विभिन्न प्रकार की फलों की खरीदारी जम कर की. महुआ बाजार के पातेपुर रोड में मूर्ति बना रहे जिले के प्रसिद्ध युवा मूर्तिकार सत्यप्रकाश उर्फ़ जयप्रकाश बिहारी, उसके पिता बांकेलाल बिहारी, हरपुर निवासी उमेश पंडित, विनोद पंडित, मिर्जानगर निवासी रघुनाथ पंडित के अलावा अन्य मूर्तिकारों के घर पर मूर्ति लेने के लिए बच्चे घंटों जमे रहे.

उधर पूजनोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्षों के अलावा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. बैठक में कई पूजा आयोजकों ने भी हिस्सा लिया. इसमें डीजे का प्रयोग नहीं करने आदि की सलाह दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन