टेंपो की ठोकर से बाइक सवार की गयी जान

Updated at : 04 Jan 2017 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो की ठोकर से बाइक सवार की गयी जान

देसरी : हाजीपुर-महनार पथ पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में एक टेंपाे ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना उस वक्त हुई जब देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वरियारपुर निवासी जट्टू राय का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपनी बाइक […]

विज्ञापन

देसरी : हाजीपुर-महनार पथ पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में एक टेंपाे ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना उस वक्त हुई जब देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वरियारपुर निवासी जट्टू राय का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपनी बाइक से महनार बाजार से घर लौट रहा था.

इसी बीच हाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार से महनार की ओर जा रहे टेंपो ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक टेंपो छोड़ कर भाग गया. घटना के बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना देसरी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.विकास कुमार मजदूरी कर जीवन व्यतीत करता था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है और टेंपो को जब्त कर लिया गया है. टेंपो के चालक और मालिक की पहचान का पुलिस प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन