संपत्ति के बंटवारे में माता-पिता दो बेटों के साथ अलग-अलग रहेंगे
Updated at : 28 Dec 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर : टवारे को लेकर ग्राम कचहरी बिदुपुर में एक ऐसा मामला आया, जिसके फैसले ने एकबारगी उपस्थित लोगों की बुनियादें हिला दीं. संपत्ति की बंटवारे के बाद जब दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की रखवाली पर प्रश्न किया, तो सभी मर्माहत होकर उसका हल ढूंढ़ने लगे. अंततः बेटों ने ही उसका हल निकाला, […]
विज्ञापन
बिदुपुर : टवारे को लेकर ग्राम कचहरी बिदुपुर में एक ऐसा मामला आया, जिसके फैसले ने एकबारगी उपस्थित लोगों की बुनियादें हिला दीं. संपत्ति की बंटवारे के बाद जब दो बेटों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की रखवाली पर प्रश्न किया, तो सभी मर्माहत होकर उसका हल ढूंढ़ने लगे. अंततः बेटों ने ही उसका हल निकाला, जिसे फैसले को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम कचहरी को मानना पड़ा.
कचहरी टीम में उपस्थित पंचायत बिदुपुर के सरपंच शिव परी देवी, न्याय मित्र, ज्योतिश कुमार सिन्हा, कचहरी सचिव दिलीप कुमार, पंच कांति देवी, मो सलीम, मीना देवी, दशई ठाकुर समेत कई लोगों के बीच वाद 02/16 अंतर्गत हरिहर महतो, बिंदी देवी के दो बेटों का मामला संपत्ति बंटवारे का आया. कचहरी ने दो जगहों की संपत्ति दोनों में बराबर-बराबर बांट दी. जब माता-पिता की जिम्मेवारी आयी, तो भाइयों ने फैसला किया कि पिता हरिहर महतो बड़े भाई के पास रहेंगे. इलाज और दवा का खर्च छोटा बेटा उठायेगा. मरने पर जिसके साथ हैं, उसी की सारी जिम्मेवारी रहेगी. माता बिंदी देवी छोटे भाई के साथ रहेगी. इलाज और दवा बड़े बेटे की जिम्मेवारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




