चकनसीर में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ा

Updated at : 24 Dec 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
चकनसीर में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ा

पातेपुर : थाना क्षेत्र के चकनसीर गांव में गुरुवार की रात बारह बजे के करीब एक दर्जन की संख्या में अपराधी अजय कुमार चौधरी के घर में घुस गये और दरवाजा पीटने लगे. दरवाजा खोलने के बाद अपराधी ने अजय कुमार के भाई पंकज कुमार चौधरी पर हथियार तान दिया और हथियार से बट से […]

विज्ञापन
पातेपुर : थाना क्षेत्र के चकनसीर गांव में गुरुवार की रात बारह बजे के करीब एक दर्जन की संख्या में अपराधी अजय कुमार चौधरी के घर में घुस गये और दरवाजा पीटने लगे. दरवाजा खोलने के बाद अपराधी ने अजय कुमार के भाई पंकज कुमार चौधरी पर हथियार तान दिया और हथियार से बट से मारा. इससे पंकज कुमार की आंख पर चोट लगी वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, दूसरे अपराधी ने अजय कुमार चौधरी की पत्नी के बाल पकड़ कर घसीटने लगा और अपराधी ने हवाई फायर की. फायरिंग कि आवाज सुन कर परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोग चिल्लाने लगे, तो अपराधी भागने लगे. भागने के क्रम में एक अपराधी ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया. वह अपराधी चकनसीर गांव के सिकंदर सहनी है.
शेष अपराधी छत पर से कूद कर भागने मे सफल रहे. भागने के क्रम में एक हथियार एवं चार कारतूस छूट गया. घटना कि सुचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ चकनसीर गांव पहुंचे और अपराधी सिकंदर सहनी को अपने कब्जे में लिया साथ ही सिकंदर सहनी का हथियार एवं छूटा हुआ हथियार बरामद की. और एक दर्जन अज्ञात अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन