डीलर पर लगे आरोपों की एमओ ने की जांच

Updated at : 04 Dec 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर पर लगे आरोपों की एमओ ने की जांच

राजापाकर : गौसपुर बरियारपुर पंचायत के डीलर रामप्रवेश पासवान के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार अहियाई गांव में पहुंचे. लोगों ने डीलर की मनमानी एवं राशन गबन के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया. लोगों का आरोप था कि डीलर साल में छह से सात माह ही अनाज […]

विज्ञापन

राजापाकर : गौसपुर बरियारपुर पंचायत के डीलर रामप्रवेश पासवान के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार अहियाई गांव में पहुंचे. लोगों ने डीलर की मनमानी एवं राशन गबन के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया. लोगों का आरोप था कि डीलर साल में छह से सात माह ही अनाज देते हैं.

जबरन कार्ड पर सभी माह का प्राप्त राशन की तारीख चढ़ा देते हैं. उपभोक्ताओं का कार्ड रख लिया जाता है. वहीं, कार्डधारियों के साथ डीलर अभद्र व्यवहार करता है. राशन कम दिया जाता है एवं निर्धारित कीमत से ज्यादा रुपये लिए जाते हैं. राशन उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर के विरुद्ध उचित कार्रवाई और पूरे समय का राशन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर मुखिया सुबोध राम, उप प्रमुख ललिता देवी, देव कुमार सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष दारोगा पासवान, रामेश्वर पासवान, देवेंद्र पासवान, अजय मालाकार सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन