नोटबंदी से कालाधन रखने वाले ही हो रहे सबसे अधिक बेचैन : रूड़ी

Updated at : 26 Nov 2016 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से कालाधन रखने वाले ही हो रहे सबसे अधिक बेचैन : रूड़ी

वैशाली : बिहार के सुप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र में आयोजित सोनपुर मेले में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने आये केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि जो लोग कालाबाजारी के धंधे में लगे हैं, उन्हें अपने कालेधन को निकालने का मौका नहीं मिला. इसलिए नोटबंदी को लेकर कालाधन रखने वालों को ही […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के सुप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र में आयोजित सोनपुर मेले में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने आये केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि जो लोग कालाबाजारी के धंधे में लगे हैं, उन्हें अपने कालेधन को निकालने का मौका नहीं मिला. इसलिए नोटबंदी को लेकर कालाधन रखने वालों को ही सबसे अधिक राजनीतिक बेचैनी हो रही है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कालाबाजारी पर लगाम लगेगा.

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि नोटबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से कालाधन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है, लेकिन विपक्ष इसे बेवजह का मुद्दा बना रहा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले का असर दिखने भी लगा है. छपरा से भाजपा के सांसद ने कहा कि विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री पर उनके सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगा रहे हों, लेकिन देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी हर सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन