सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Updated at : 18 Nov 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सोनपुर : डीआरडीए छपरा के तत्वावधान में सारण जिले के माध्यमिक संगीत शिक्षक और उनके प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने अपनी कला की धमाकेदार प्रस्तुति से लोगों को जमकर मनोरंजन कराया. जिलाधिकारी दीपक आनंद, डीडीसी सुनील कुमार आदि पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद डीआरडीए द्वारा विशेष रूप से तैयार की गयी लोहिया स्वच्छता अभियान को कठपुतली […]

विज्ञापन

सोनपुर : डीआरडीए छपरा के तत्वावधान में सारण जिले के माध्यमिक संगीत शिक्षक और उनके प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने अपनी कला की धमाकेदार प्रस्तुति से लोगों को जमकर मनोरंजन कराया. जिलाधिकारी दीपक आनंद, डीडीसी सुनील कुमार आदि पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद डीआरडीए द्वारा विशेष रूप से तैयार की गयी लोहिया स्वच्छता अभियान को कठपुतली खेल के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति की गयी. शिक्षक अजय रंगीला,

मनोज सुमन आदि साथियों ने बिहार गौरव गीत व बीबी राम नगरा हाई स्कूल के प्रदीप पाण्डेय के निर्देशन में छात्रा हैपी श्रीवास्तव और उसकी साथियों ने निर्मल भारत शीर्षक से एक लघु नाटक के जरिये अपनी कला का जौहर दिखाया. फिर बारी आई राम नंदन हाईस्कूल के शिक्षक व लोक गायक रामेश्वर गोप का तो गायक गोप ने अपनी चिरपरिचित शैली में भिखारी ठाकुर के बिदेसिया का डगरिया जोहत ना फिर लटका व चटनी गीत झारखंड में झुमका गिरल यूपी में पायल हेराईल बा को सुनाया तो सड़क के श्रोता भी खिचे चले आये. सुधाकर कश्यप,सत्येंद्र मिश्रा का तबलावादन का भी श्रोताओ ने जम कर लुत्फ उठाया. कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ अनिल कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

होकर कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन