छेड़खानी मामले में गिरफ्तार युवक भेजा गया जेल
Updated at : 30 Sep 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को गुरुवार को जेल भेज दिया. सदर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के जीतन चौक निवासी इन्द्रजीत गोस्वामी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पास्को एक्ट […]
विज्ञापन
हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को गुरुवार को जेल भेज दिया. सदर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के जीतन चौक निवासी इन्द्रजीत गोस्वामी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया.
मालूम हो कि बुधवार को जीतन चौक निवासी प्रभु सिंह ने अपनी नाबालिग दो बच्ची के साथ छेड़खानी करने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी.
जिसमें इन्द्रजीत गोस्वामी, उसके पिता सुरेश गोस्वामी और मां गीता देवी पर आरोप लगाया गया था. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्द्रजीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




