दुकानदार को मारी गोली

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अदलबारी मुहल्ले में बुधवार की देर शाम एक साइकिल दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया गया. यह घटना उस समय हुई, जब दिघी पश्चिमी मुहल्ले के निवासी शिवशंकर कुमार के पुत्र व साइकिल दुकानदार संजय कुमार बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक […]
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अदलबारी मुहल्ले में बुधवार की देर शाम एक साइकिल दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया गया. यह घटना उस समय हुई, जब दिघी पश्चिमी मुहल्ले के निवासी शिवशंकर कुमार के पुत्र व साइकिल दुकानदार संजय कुमार बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो लोग अचानक वहां पहुंचे और दुकानदार की बाइक रोक दी.
दुकानदार कुछ समझ पाता इसके पहले बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने गोली चला दी. गोली दुकानदार के सीने में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची. हालांकि, तब तक घायल को लेकर परिजन पटना चले गये थे. इसके कारण घायल दुकानदार का फर्द बयान पुलिस नहीं ले सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




