फर्जी प्रमाण पत्र, 835 शिक्षकों पर केस दर्ज

हाजीपुर : जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग को नियोजित शिक्षकों के फोल्डरों को निगरानी विभाग को समर्पित किया था. फर्जी डिग्री के आधार पर बहाल वैसे शिक्षकों को उनकी सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है, जो निगरानी […]
हाजीपुर : जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग को नियोजित शिक्षकों के फोल्डरों को निगरानी विभाग को समर्पित किया था. फर्जी डिग्री के आधार पर बहाल वैसे शिक्षकों को उनकी सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है, जो निगरानी जांच में पकड़े जायेंगे. उन पर निगरानी समेत विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करना है. यह काम यथाशीघ्र करने का निर्देश विभाग ने दिया था. लेकिन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को अबतक जिले के 835 शिक्षकों का फोल्डर प्राप्त नहीं हुआ हैं. जिले के 16 प्रखंडों में कुल 10 हजार 17 नियोजित शिक्षक हैं. इनमें सबसे ज्यादा 1152 शिक्षक पातेपुर में और सबसे कम 281 शिक्षक पटेढ़ी बेलसर में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




