बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत

Updated at : 01 Sep 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत

महनार (वैशाली) : महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी में पशु के लिए चारा लाने गये एक किसान की गड्ढे में भरा बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक हसनपुर दक्षिणी निवासी रामदयाल राय के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी है. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं […]

विज्ञापन

महनार (वैशाली) : महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी में पशु के लिए चारा लाने गये एक किसान की गड्ढे में भरा बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक हसनपुर दक्षिणी निवासी रामदयाल राय के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी है. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं प्रशासन द्वारा शव को पानी से निकला गया. शव को पुलिस ने हाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .

वहीं डूबे किसान के मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने महनार-मोहिउद्दीन नगर मार्ग को जाम कर दिया. मौके पर अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से परिजनों एवं आक्रोशितों को समझाया और कहा कि अभी तत्काल प्रखंड से 20 हजार रुपये मिल जायेंगे तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही चार दिनों में मुआवजा के तौर पर चार पर

बाढ़ के पानी में डूबने से किसान…
लाख रुपये दिये जायेंगे. तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ. ज्ञात हो कि एक दिन पहले भी महनार प्रखंड से थोड़ी दूरी पर पशु चारा लाने के क्रम में एक 30 वर्षीय किसान की मौत हो चुकी है.महनार प्रखंड में सबसे अधिक बाढ़ से क्षति हसनपुर दक्षिणी एवं हसनपुर उत्तरी पंचायत को हुई है.
मुआवजे के लिए जाम की सड़क
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन