10 लाख के मोबाइल व 50 हजार नकद की चोरी

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने 10 लाख के मोबाइल और 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव निवासी अभिषेक कुमार, जिनकी यादव चौक पर आशु मोबाइल की दुकान है, वह सोमवार की सुबह जब […]
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने 10 लाख के मोबाइल और 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव निवासी अभिषेक कुमार, जिनकी यादव चौक पर आशु मोबाइल की दुकान है,
वह सोमवार की सुबह जब अपनी दुकान खेलने आये, तो देखा कि दुकान में पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध काट कर लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब कर दिये थे. इसकी सूचना अभिषेक कुमार ने नगर थाने को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.मामले में दुकान के संचालक अभिषेक कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला नगर थाने में दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




