आधुनिक तरीके से धान की रोपनी से पैदावार अधिक

राजापाकर : कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है. किसान नयी तकनीक से कृषि कार्य कर रहे हैं. हाइब्रीड बीज का उपयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे हैं. बुधवार को प्रखंड के बखरी बड़ाई गांव में दो एकड़ खेत में पैडी ट्रांस प्लांटर से प्रगतिशील किसान लक्ष्मण राय के खेत में धान […]
राजापाकर : कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है. किसान नयी तकनीक से कृषि कार्य कर रहे हैं. हाइब्रीड बीज का उपयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे हैं. बुधवार को प्रखंड के बखरी बड़ाई गांव में दो एकड़ खेत में पैडी ट्रांस प्लांटर से प्रगतिशील किसान लक्ष्मण राय के खेत में धान की बुआई की गयी.
नयी तकनीक से बुआई देखने के लिए काफी संख्या में किसान जुटे. किसान हरिवंश नारायण सिंह ने बताया कि मजदूरों की कमी तथा बढ़ती मजदूरी से हर किसान धान की खेती में आर्थिक परेशानी झेल रहा है. धान की खेती में अधिक लागत आने किसान चिंतित हैं. उस परिप्रेक्ष्य में कृषि यंत्र की सहायता लेकर कम लागत में किसान ज्यादा उपज प्राप्त कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




