नदी में डूबने से लड़के की मौत

Updated at : 08 Jun 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से लड़के की मौत

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुल घाट के समीप कुछ लड़कों के साथ नहाने गया एक लड़का नदी में डूब गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ला निवासी राज कुमार पासवान का 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे चार लड़कों के साथ पुल घाट नहाने […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुल घाट के समीप कुछ लड़कों के साथ नहाने गया एक लड़का नदी में डूब गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बागमली मुहल्ला निवासी राज कुमार पासवान का 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे चार लड़कों के साथ पुल घाट नहाने गया था,

जहां पानी में नहाने के क्रम में चारों लड़के नदी में डूबने लगे. बच्चों को डूबते देख, वहीं स्नान कर रहे कुछ लोगों ने तीन को तो बचा लिया, मगर राजू कुमार को डूबने से नहीं बचा पाये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना नगर थाने को दी. लेकिन, सूचना के चार घंटे बाद पुलिस पहुंची और जाल फेंक कर लड़के की काफी खोजबीन की. मगर, लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया. देर शाम तक उसे निकालने का प्रयास जारी था.

स्थानीय लोगों ने तीन अन्य को डूबने से बचाया
जाल फेंक कर लड़के की खोजबीन जारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन