विपिन के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस : उपेंद्र कुशवाहा

Updated at : 24 May 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
विपिन के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस : उपेंद्र कुशवाहा

वैशाली : भारत गैस एजेंसी कर्मी रोहना निवासी विपिन कुमार सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने व लाखों रुपये की लूट की खबर पाकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा मृतक के घर पहुंच कर मृतक के पिता तेज नारायण सिंह से मिल कर उनको ढाढ़स बंधाया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए […]

विज्ञापन

वैशाली : भारत गैस एजेंसी कर्मी रोहना निवासी विपिन कुमार सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने व लाखों रुपये की लूट की खबर पाकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा मृतक के घर पहुंच कर मृतक के पिता तेज नारायण सिंह से मिल कर उनको ढाढ़स बंधाया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने को सुशासन का दावा कर रहे हैं, पर आये दिन पूरे बिहार में हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं घट रही हैं.

राज्य की स्थिति दिन-पर- दिन बिगड़ती जा रही है. अगर ईमानदारी से नीतीश जी चाहे, तो कानून व्यवस्था में जरूर सुधार हो जायेगा लेकिन सच्चाई यह है कि वो ईमानदारी से चाह ही नहीं रहे हैं. इसमें उनकी चाहे जो मजबूरी हो. मंत्री ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से दूरभाष पर बात कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करवाने की और अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार से भी दूरभाष पर बात कर उचित मुआवजा देने की बात कही. इस मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष नागेश्वर राय, शिवराज सिंह, पंकज कुमार, रामलखन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन