महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालय

हाजीपुर/ गोरौल : फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुदर्शी यानी सात मार्च सोमवार को महाशिवरात्रि है. इसी तिथि को भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस तिथि का हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व है. शिवरात्रि के दिन लोग उपवास रख कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं. इसी तिथि […]
हाजीपुर/ गोरौल : फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुदर्शी यानी सात मार्च सोमवार को महाशिवरात्रि है. इसी तिथि को भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस तिथि का हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व है. शिवरात्रि के दिन लोग उपवास रख कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं.
इसी तिथि को रात में भगवान शिव शंकर एवं माता पार्वती की शादी हुई थी, इसलिए इस तिथि को शिवरात्रि कहा जाता है. माता पार्वती एवं महादेव शिवरात्रि के दिन प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं. जो भी भक्त सच्चे मन से पूजा, अर्चना व जलाभिषेक करते हैं, उनकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है.
इस पुनीत अवसर पर शिव मंदिरों की रंगाई, पुताई, साफ-सफाई कर भगवान शिव को दुल्हा की तरह एवं माता पार्वती को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. कई जगहों पर शिव की बरात भूत-प्रेत के संग निकाली जाती है, जो दृश्य बड़ा ही मनोरम होता है. इस तिथि को भगवान शिव के अभिषेक करने का बड़ा महत्व शास्त्रों में बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार भांग, धतूर, विल्वपत्र, शमीपत्र चढ़ाने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




