उपद्रव की आग तो पड़ी ठंडी पर कई सवाल सुलगे

हाजीपुर : नगर के बागमली में उपद्रव की आग तो बुझ गयी है, लेकिन कुछ सवाल सुलगने लगे हैं. ये ऐसे सवाल हैं, जिनका सामना देर-सबेर शासन को भी करना है और समाज को भी. पहला सवाल कि बागमली स्थित मुख्य मार्ग से जगदंबा स्थान जाने वाले मार्ग के मुहाने पर स्थित जिस मंदिर के […]
हाजीपुर : नगर के बागमली में उपद्रव की आग तो बुझ गयी है, लेकिन कुछ सवाल सुलगने लगे हैं. ये ऐसे सवाल हैं, जिनका सामना देर-सबेर शासन को भी करना है और समाज को भी. पहला सवाल कि बागमली स्थित मुख्य मार्ग से जगदंबा स्थान जाने वाले मार्ग के मुहाने पर स्थित जिस मंदिर के चलते मंगलवार की रात इतना भारी बवाल बचा,
उसकी परिणति क्या होगी या कब होगी. दूसरा मंगलवार की स्याह रात से सबक लेकर इस संजीदा मामले को निबटाने का रास्ता क्या होगा. बागमली के अधिकतर लोग इस बात से दुखी और नाराज हैं कि निहित स्वार्थ के लिए सुनियोजित तरीके से एक नाजुक मामले को उभारा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




