मतगणना स्थल के पास खूब बिकी फूल-माला

Published at :24 May 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणना स्थल के पास खूब बिकी फूल-माला

सुपौल : नगर निकाय चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र के बाहर मंगलवार को सुबह से प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी थी. समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत घोषणा सुनने के लिए कान लगाये हुए थे कि कब उनके प्रत्याशी की जीत की घोषणा हो. प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा खास व्यवस्था भी की […]

विज्ञापन

सुपौल : नगर निकाय चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र के बाहर मंगलवार को सुबह से प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी थी. समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत घोषणा सुनने के लिए कान लगाये हुए थे कि कब उनके प्रत्याशी की जीत की घोषणा हो. प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा खास व्यवस्था भी की गयी थी. उम्मीदवार के समर्थक जीत की उम्मीद में अपने प्रत्याशियों के लिए फूल व माला लेकर निर्वाची पदाधिकारी द्वारा की जाने वाली घोषणा के इंतजार में थे.

जीतने वाले प्रत्याशी की डिमांड को देखते हुए मतगणना केंद्र के बाहर भी फूल-माला व अबीर-गुलाल की दुकान भी लगायी गयी थी, ताकि जीत हासिल करने के बाद समर्थकों को माला खरीदने के लिए कहीं जाना नहीं पड़े. दुकानदार ने बताया कि कई समर्थक तो ऐसे थे, जिन्होंने माला व अबीर-गुलाल तो खरीद लिया, लेकिन उनके समर्थक हार गये. माला व अबीर गुलाल की बिक्री अच्छी खासी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन