जेल में हो सकती है आनंद मोहन की हत्या : चेतन

सुपौल : मेरे पिता (आनंद मोहन) की सहरसा जेल में हत्या की साजिश की जा रही है. उनकी सजा अब लगभग पूरी होने जा रही है. जिससे कुछ लोग घबरा गये हैं. सहरसा के डीएम एवं जेल अधीक्षक द्वारा जेल में गुटबाजी की जा रही है. विगत सात दिनों से आनंद मोहन जेल में 300 […]
सुपौल : मेरे पिता (आनंद मोहन) की सहरसा जेल में हत्या की साजिश की जा रही है. उनकी सजा अब लगभग पूरी होने जा रही है. जिससे कुछ लोग घबरा गये हैं. सहरसा के डीएम एवं जेल अधीक्षक द्वारा जेल में गुटबाजी की जा रही है. विगत सात दिनों से आनंद मोहन जेल में 300 कैदियों के साथ अनशन पर बैठे हुए हैं. अगर उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया एवं जेल अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले निर्णायक लड़ाई का शंखनाद किया जायेगा.
उक्त बातें पूर्व सासंद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद ने रविवार को स्थानीय लोहिया चौक स्थित केदार नाथ सिंह मुन्ना के आवास पर रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










