जर्जर सड़क से हो रही आवागमन में परेशानी

करजाइन : प्रखंड क्षेत्र के फकीरना चौक से दुअनिया जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी . इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन इस सड़क की सुधी लेने आज तक विभागीय पदाधिकारी नहीं आये हैं. यह सड़क एनएच 106 से निकलकर फकीरना, दौलतपुर, श्रीपुर, सितुहर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ते हुये एनएच […]
करजाइन : प्रखंड क्षेत्र के फकीरना चौक से दुअनिया जाने वाली सड़क जर्जर हो गयी . इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन इस सड़क की सुधी लेने आज तक विभागीय पदाधिकारी नहीं आये हैं. यह सड़क एनएच 106 से निकलकर फकीरना, दौलतपुर, श्रीपुर, सितुहर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ते हुये एनएच 57 तक जाती है.
उक्त सड़क इस इलाके का एक मात्र मुख्य सड़क होने के कारण इस सड़क से सैकड़ों वाहन का परिचालन प्रतिदिन होता है. इसके कारण इस सड़क में कई गड्ढे हो गये हैं. सड़क में गड्ढे होने से जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










