70 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Published at :24 Feb 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
70 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

किसनपुर : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से शुक्रवार को थाना पुलिस ने 70 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि कारोबारी अंदौली पंचायत के फुलवरिया निवासी उपेंद्र कुमार के पुत्र रूपेश कुमार ने मुर्गा फार्म के समीप मिट्टी के अंदर 70 बोतल शराब छुपा कर रखा था. जिसकी […]

विज्ञापन

किसनपुर : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से शुक्रवार को थाना पुलिस ने 70 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि कारोबारी अंदौली पंचायत के फुलवरिया निवासी उपेंद्र कुमार के पुत्र रूपेश कुमार ने मुर्गा फार्म के समीप मिट्टी के अंदर 70 बोतल शराब छुपा कर रखा था. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. जहां पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंच सघन छापेमारी अभियान चलाया. जहां पुलिस को कामयाबी मिली.

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कारोबारी रुपेश कुमार ने मुर्गा फॉर्म परिसर में 70 बोतल शराब को मिट्टी में छुपा कर रखा था. बताया कि कारोबारी ने होली के मौके पर उक्त शराब को ऊंची कीमत पर बेचने का नीयत बना रखा था. लेकिन पुलिस ने शराब को जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.

बताया कि छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा सअनि रामराज कुमार व बीएमपी के दो जवान सत्यजीत कुमार एवं मुकेश कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अंदर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी चलायी जा रही है. इस प्रकार के धंधा से जुड़े लोगों को सलाखों के भीतर भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन