यह सड़क तो हड्डी बजा देती है !

सुपौल : करोड़ों की लागत से एमएमजीएस योजना अंतर्गत निर्माण कराये गये पीडब्लूडी सड़क तीन वर्ष में ही जगह-जगह टूटने लगी है. स्थिति यह है कि इस सड़क से गुजरना दुर्घटना को आमंत्रण देने के बराबर है. उक्त सड़क पर बिखरे गिट्टी व पत्थर के बीच आवाजाही करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना […]
सुपौल : करोड़ों की लागत से एमएमजीएस योजना अंतर्गत निर्माण कराये गये पीडब्लूडी सड़क तीन वर्ष में ही जगह-जगह टूटने लगी है. स्थिति यह है कि इस सड़क से गुजरना दुर्घटना को आमंत्रण देने के बराबर है. उक्त सड़क पर बिखरे गिट्टी व पत्थर के बीच आवाजाही करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इतना ही नहीं सड़क में गिट्टी उभरने व जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण चालकों को वाहनों के परिचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सबसे से ज्यादा परेशानी तब होती है, जब उक्त पथ से लोग खुले पैदल यात्रा करते हैं. यह मामला सदर अनुमंडल क्षेत्र स्थित हरदी पश्चिम पंचायत अंतर्गत इटहरी गांव से मोहन मंडल घर होते हुए वीणा जाने वाली सड़क की है. इस पथ से कई गांव के आवागमन रहने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक रहती है. हालांकि ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय पदाधिकारी को सड़क से अवगत कराया गया है.
लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क जर्जर के कारण खासकर बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रहने के कारण आवाजाही के दौरान लोग दुर्घटना का शिकार भी होते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










