एकमा में किसान स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन

सुपौल : मानव समाज को सर्वश्रेष्ठ बनाने और इंसान के भीतर इंसानियत को बरकरार रखने के लिए शौचालय निर्माण व उपयोग आवश्यक है. स्वच्छता एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दा है. स्वच्छता खुशहाल जीवन की आधारशिला और मानव की गरिमा है. उक्त बातें कृषि विभाग द्वारा पंचायत भवन एकमा में आयोजित किसान स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित करते […]
सुपौल : मानव समाज को सर्वश्रेष्ठ बनाने और इंसान के भीतर इंसानियत को बरकरार रखने के लिए शौचालय निर्माण व उपयोग आवश्यक है. स्वच्छता एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दा है. स्वच्छता खुशहाल जीवन की आधारशिला और मानव की गरिमा है. उक्त बातें कृषि विभाग द्वारा पंचायत भवन एकमा में आयोजित किसान स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित करते हुए किसान सलाहकार व स्वच्छता प्रशिक्षक अमन कुमार ने कही. श्री कुमार ने कहा कि शौचालय निर्माण में रुपया महत्वपूर्ण नहीं है.
सरकार निर्माण राशि नहीं बल्कि प्रोत्साहन राशि प्रत्येक परिवार को दे रही है. आम आवाम दाह संस्कार, जन्म दिन, विवाह, भोजन, कपड़ा, दवा आदि का स्वयं तत्काल प्रबंध करते है, लेकिन शौचालय के लिए सरकार को कोसते रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










