तटबंध के बीच बसे लोगों के लिये कब होगा नया सबेरा

किसनपुर : कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रखंड के पांच पंचायतों का दर्द बढ़ने लगा है. परसामाधो, नौआबाखर, बौराहा, मौजहा व दुबियाही पंचायतों के लोगों के लिए बाढ़ सनातन दुख की गाथा बनी हुई है. हर साल की बाढ़ इस इलाके की आबादी को खानाबदोश बनाती रही. साथ ही कई रहनुमा इसके […]
किसनपुर : कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रखंड के पांच पंचायतों का दर्द बढ़ने लगा है. परसामाधो, नौआबाखर, बौराहा, मौजहा व दुबियाही पंचायतों के लोगों के लिए बाढ़ सनातन दुख की गाथा बनी हुई है. हर साल की बाढ़ इस इलाके की आबादी को खानाबदोश बनाती रही. साथ ही कई रहनुमा इसके गवाह होते रहे. सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से तो इलाके के लोग ना जाने कब से वंचित हैं. साथ ही बाढ़ के दौरान प्रखंड का कई पंचायत मुख्यालय से भी संपर्क टूट जाता है. यहां तक कि एकडेरा, परसाही, बुर्जा खाफ, चमेलवा, खानपुर, सोनवर्षा, झखराही, भेलवा, पंचगछिया, सुजानपुर, ठाढी धाता, पीरगंज, हासा, मुरकुचिया, बालू टोला, ममीन टोला, दिघिया, बेला गोठ, बुढियाडीह सहित कई अन्य ग्रामीणों के आवाजाही का साधन आज भी साइकिल व नाव ही सहारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










