बगैर प्रभार के योगदान से घोटाले के आसार

सीतामढ़ी : घोटाला दर घोटाला को लेकर एक बार फिर सीतामढ़ी एसएफसी सुर्खियों में है. ताजा मामला एसएफसी के बेलसंड गोदाम के प्रभार को लेकर सामने आया है. विभाग ने जहां बेलसंड एसएफसी गोदाम के प्रभारी एजीएम सह बेलसंड पीएचसी में स्वास्थ्य प्रशिक्षक के पद पर तैनात हरेंद्र सिंह को एजीएम के पद से हटा […]
सीतामढ़ी : घोटाला दर घोटाला को लेकर एक बार फिर सीतामढ़ी एसएफसी सुर्खियों में है. ताजा मामला एसएफसी के बेलसंड गोदाम के प्रभार को लेकर सामने आया है. विभाग ने जहां बेलसंड एसएफसी गोदाम के प्रभारी एजीएम सह बेलसंड पीएचसी में स्वास्थ्य प्रशिक्षक के पद पर तैनात हरेंद्र सिंह को एजीएम के पद से हटा दिया है, वहीं उनकी जगह विभागीय एजीएम मो सदरूल की तैनाती कर दी है. हैरत की बात यह की पूर्व एजीएम हरेंद्र सिंह द्वारा अपना प्रभार नहीं सौंपा गया है. जबकि श्री सिंह के प्रभार सौंपे बगैर ही मो सदरूल ने योगदान देकर अपना काम करना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










