टेंपो से गिर कर चालक की मौत

सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल रेलवे गुमटी के पास रविवार की सुबह टेंपो से गिरकर चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के बसंतपट्टी निवासी चंदेश्वर साह 55 वर्ष के रूप में की गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मेहसौल ओपी प्रभारी मो औरंगजेब आलम ने शव […]
सीतामढ़ी : शहर के मेहसौल रेलवे गुमटी के पास रविवार की सुबह टेंपो से गिरकर चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के बसंतपट्टी निवासी चंदेश्वर साह 55 वर्ष के रूप में की गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मेहसौल ओपी प्रभारी मो औरंगजेब आलम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा.
वहीं कागजी कार्रवाई के बाद पोसटमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया. चंदेश्वर साह टेंपो नंबर बीआर 30 पी-3477 चलाता है. वह रविवार को भी टेंपो लेकर निकला था. अचानक वह मेहसौल गुमटी के पास टेंपो से लुढ़क गया. स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










