ग्रामीण चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

Published at :23 Jan 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

सीतामढ़ी : जन-जीवक कल्याण संघम् (आरएमपी) के तत्वावधान में रविवार को मार्क्सबेल हॉस्पिटल डुमरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशिक्षक सह संयोजक डॉ गौरीशंकर प्रसाद ने उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षकों को नशा सेवन से होनेवाले बीमारियों और दुष्परिणामों के बारे में बताया. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जन-जीवक कल्याण संघम् (आरएमपी) के तत्वावधान में रविवार को मार्क्सबेल हॉस्पिटल डुमरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशिक्षक सह संयोजक डॉ गौरीशंकर प्रसाद ने उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षकों को नशा सेवन से होनेवाले बीमारियों और दुष्परिणामों के बारे में बताया. शिविर की अध्यक्षता व मंच संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रामाशंकर सिंह ने 21

जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला बनाने के लिए धन्यवाद दिया. अपनी प्रतिबद्धता को कार्यरुप देने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष जिले के सभी पंचायतों में पांच सदस्यीय कार्यबल का गठन कर प्रगति की दैनिक जानकारी प्राप्त करें. मौके पर डॉ कुलभूषण प्रसाद, डॉ शत्रुध्न प्रसाद यादव, डॉ संतलाल राय, डॉ लीलाधर पाठक, डॉ परमहंस पासवान, डॉ इंद्रदेव कुमार, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ अजय कुमार समेत कई ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन