किशोर को चाकू मारा, भरती

सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा के मलंगवा जाने वाली पथ में रविवार की शाम दोस्त के घर से गन्ना लेकर लौट रहे एक किशोर को घेर कर अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया. गंभीर रुप से घायल सुरेश साह के 14 वर्षीय पुत्र राजू कुमार को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. सूचना […]
सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा के मलंगवा जाने वाली पथ में रविवार की शाम दोस्त के घर से गन्ना लेकर लौट रहे एक किशोर को घेर कर अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया. गंभीर रुप से घायल सुरेश साह के 14 वर्षीय पुत्र राजू कुमार को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है, लेकिन पूर्व से चले आ रहे विवाद में घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका है.
जानकारी के अनुसार, राजू अपने दोस्त अर्जुन कुमार के साथ उसके गांव गया था. अर्जुन नेपाल के सर्लाही जिले के भेलही गांव का रहनेवाला है. वापसी में वह गन्ना लेकर लौट रहा था. इसी क्रम में आठ से 10 युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने के बाद पहले गन्ना से हीं उसकी पिटाई की. बाद में चाकू मार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. बगल के खेत में घास काट रही कुछ महिलाएं बचाव में दौड़ी, तब तक हमलावर भाग चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










