चैलेंजर टूर्नामेंट में सुदामा क्रिकेट क्लब विजयी

Published at :14 Dec 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
चैलेंजर टूर्नामेंट में सुदामा क्रिकेट क्लब विजयी

रीगा की टीम 19.5 ओवर में 165 रन बना कर हुई ऑलआउट सीतामढ़ी : मेजरगंज प्रखंड के बसबिट्टा खेल मैदान में चल रहे चैलेंजर कप टुर्नामेंट के तहत सोमवार को नेपाल के सुदामा क्रिकेट क्लब व रीगा क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदामा की टीम सात विकेट के […]

विज्ञापन

रीगा की टीम 19.5 ओवर में 165 रन बना कर हुई ऑलआउट

सीतामढ़ी : मेजरगंज प्रखंड के बसबिट्टा खेल मैदान में चल रहे चैलेंजर कप टुर्नामेंट के तहत सोमवार को नेपाल के सुदामा क्रिकेट क्लब व रीगा क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदामा की टीम सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनायी.
वहीं, रीगा की टीम 19.5 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह सुदामा की टीम 25 रनों से विजयी घोषित की गयी. विजेता टीम के एकरामुल हक ने 30 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली.
उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैन ऑफ द सीरिज का खिताब रीगा की टीम के हीरा को दिया गया. सैकड़ों दर्शकों व खेल प्रेमियों की मौजूदगी में सर्लाही क्षेत्र संख्या-6 के सांसद डॉ अमरेश कुमार सिंह ने विजेता टीम के कप्तान को नगद 11 हजार व शिल्ड तो अमिताभ गुंजन उर्फ चुन्नु ने उप विजेता टीम को सम्मानित किया. मौके पर उद्घोषक श्याम पांडेय, अभिषेक मिश्रा शानू, राम पांडेय, डॉ प्रकाश कुमार व मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन