केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर

Published at :28 Oct 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर

सीतामढ़ी : भाजपा डुमरा ग्रामीण मंडल पूर्वी के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक गुरुवार को अध्यक्ष राम सरोज सिंह की अध्यक्षता में उनके रसलपुर स्थित आवास पर हुई. बैठक में मौजूद डुमरा मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने पंचायत अध्यक्षों से 11 नवंबर तक बूथ कमेटी बना कर जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : भाजपा डुमरा ग्रामीण मंडल पूर्वी के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक गुरुवार को अध्यक्ष राम सरोज सिंह की अध्यक्षता में उनके रसलपुर स्थित आवास पर हुई. बैठक में मौजूद डुमरा मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने पंचायत अध्यक्षों से 11 नवंबर तक बूथ कमेटी बना कर जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को जिला प्रशिक्षण में सक्रिय रुप से योगदान देने को कहा. पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीबोउन्मुख कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत सरकार के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने को आवश्यक बताया. बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार गोप, दिनकर पंडित, त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनरेश पांडेय, महेश साह, हजारी प्रसाद, महेश साह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन