कथित फर्जी एसआइओ पर खाद्यान्न उठाव की जांच शुरू

सीतामढ़ी : एसएफसी के गोदामों से कथित तौर पर फर्जी एसआइओ के आधार पर खाद्यान्न का उठाव कर गबन कर लेने के मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. डीएम के स्तर से डीडीसी की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें सदर एसडीओ संजय कृष्ण व डीएसओ रविकांत सिन्हा […]
सीतामढ़ी : एसएफसी के गोदामों से कथित तौर पर फर्जी एसआइओ के आधार पर खाद्यान्न का उठाव कर गबन कर लेने के मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. डीएम के स्तर से डीडीसी की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें सदर एसडीओ संजय कृष्ण व डीएसओ रविकांत सिन्हा भी शामिल किये गये हैं.
सदर एसडीओ के कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीडीसी ए रहमान की मौजूदगी में जांच शुरू की गयी. प्रथम दिन इसकी जांच की गयी कि किस-किस प्रखंड को खाद्यान्न का आवंटन मिला था और किस-किस प्रखंडों के डीलरों द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया गया. फिलहाल पांच प्रखंडों की जांच हो पायी. सदर एसडीओ श्री कृष्ण ने बताया कि पांच प्रखंडों में से डुमरा, बथनाहा व रून्नीसैदपुर प्रखंड के डीलरों द्वारा खाद्यान्न का उठाव हीं नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










