नहीं मिल रहा रिचार्ज वाउचर, बदल रहे सिम

सुप्पी : प्रखंड क्षेत्र में बीएसएनएल की स्थिति बदतर होती जा रही है. चाय, पान व किराना दुकानों में हमेशा उपलब्ध रहने वाला बीएसएनएल का रिचार्ज वाउचर करीब छह माह से नदारद हो गया है. एक तो टावर की समस्या रहती ही थी, अब वाउचर नहीं मिलने के चलते अधिकांश बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने मोबाइल […]
सुप्पी : प्रखंड क्षेत्र में बीएसएनएल की स्थिति बदतर होती जा रही है. चाय, पान व किराना दुकानों में हमेशा उपलब्ध रहने वाला बीएसएनएल का रिचार्ज वाउचर करीब छह माह से नदारद हो गया है. एक तो टावर की समस्या रहती ही थी, अब वाउचर नहीं मिलने के चलते अधिकांश बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने मोबाइल से बीएसएनएल का सिम हटा कर एयरटेल,
आइडिया, यूनिनॉर आदि कंपनियों के सिम खरीद रहे है. स्थानीय हरिमूर्ति सिंह, प्रमोद साह, रघुवीर सिंह, रामदयाल राय व विनय पटेल समेत अन्य ने बताया कि करीब साल भर से बीएसएनएल के रिचार्ज वाउचर की किल्लत हो गयी है. इजी रिचार्ज कराने के लिए तीन से चार किलोमीटर जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










