सुरक्षा की थी चाक चौबंद व्यवस्था

बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में कुल 16 पंचायत समिति सदस्य का पद है. कई निवर्तमान पंसस भी इस बार के चुनाव में अपना भाग्य आजमाये थे. मात्र दो निवर्तमान पंसस को सफलता मिली. निवर्तमान उप प्रमुख आफताब आलम व पंसस मालकिनी देवी ने जीत के साथ हीं जीत की हैट्रिक लगायी है. शेष 14 पदों […]
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में कुल 16 पंचायत समिति सदस्य का पद है. कई निवर्तमान पंसस भी इस बार के चुनाव में अपना भाग्य आजमाये थे. मात्र दो निवर्तमान पंसस को सफलता मिली. निवर्तमान उप प्रमुख आफताब आलम व पंसस मालकिनी देवी ने जीत के साथ हीं जीत की हैट्रिक लगायी है. शेष 14 पदों पर नये चेहरे की जीत हुई है.
सबसे अधिक 848 वोट से बोखड़ा से रानी देवी तो सबसे कम 18 वोट से निवर्तमान प्रमुख के पति हुकुमदेव यादव जीते हैं. कुरहर से रामबाबू सहनी व मालकिनी देवी तो खड़का उत्तरी से मो मुजिबुल रहमान, खड़का दक्षिणी से मुन्नी देवी, बोखड़ा से रानी देवी, हुकुमदेव यादव, महिसौथा से निर्मला देवी, कपिलदेव पासवान, बनौल से सुनील कुमार साह, सहाना खातून, चकौती से आफताब आलम, दौलत देवी, सिंघाचौड़ी से रामसकल मंडल, बुधनगरा से संजीव साह व गोरहौल शरीफ से मुस्तकीम खातून निर्वाचित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










