पुलिस फायरिंग में जख्मी आंदोलनकारी की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 8:44 PM

विज्ञापन

पुलिस फायरिंग में जख्मी आंदोलनकारी की मौत फोटो-16 मृतक का जायजा लेते मोरचा नेता, 17 बिलखते परिजनबैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में पुलिस फायरिंग में जख्मी एक आंदोलनकारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिले के अकोलवा गाविस वार्ड संख्या-सात निवासी शेख मैरुद्दीन(49 वर्ष) ने शनिवार की रात नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल, वीरगंज […]

विज्ञापन

पुलिस फायरिंग में जख्मी आंदोलनकारी की मौत फोटो-16 मृतक का जायजा लेते मोरचा नेता, 17 बिलखते परिजनबैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में पुलिस फायरिंग में जख्मी एक आंदोलनकारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिले के अकोलवा गाविस वार्ड संख्या-सात निवासी शेख मैरुद्दीन(49 वर्ष) ने शनिवार की रात नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल, वीरगंज में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक मधेस आंदोलन के दौरान तीन माह पूर्व गौर के कबीर चौक पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प में पुलिस की गोली से जख्मी हो गया था. आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था. इस प्रकार से मधेस आंदोलन के दौरान गौर में अब तक तीन आंदोलनकारी की मौत पुलिस की गोली से हो चुकी है. संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के अनिल कुमार सिंह, पूर्व सांसद बबन सिंह, बाबूलाल साह, शेख जमशैद, राम निवास यादव, रामेश्वर राय यादव, शंभु सुप्रीम, किरण ठाकुर समेत दर्जनों नेताओं ने मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन