राष्ट्रीय लोक अदालत कल, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : 12 दिसंबर को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया है. हर बेंच में दो न्यायिक पदाधिकारी व एक पैनल […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : 12 दिसंबर को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया है. हर बेंच में दो न्यायिक पदाधिकारी व एक पैनल अधिवक्ता शामिल किये गये हैं.

प्रथम बेंच में प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार शुक्ल, बेंच नंबर छह में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अशोक कुमार गुप्ता, बेंच नंबर सात में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अवधेश कुमार दूबे, बेंच नंबर आठ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय किशोर कुमार सिन्हा एवं बेंच नंबर नौ में अवर न्यायाधीश प्रथम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजकुमार रविदास शामिल हैं.

बताया कि बेंचों का गठन जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष संजय प्रिय द्वारा किया गया है. सभी बेंचों को अलग-अलग मामलों का निबटारा करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. बेंच नंबर छह व सात को बैंकों से संबंधित मामले के निष्पादन की जिम्मेवारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन