हत्याकांड को ले वाहन चेकिंग
सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने सोमवार को नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान किया. नगर थाना के अनि राकेश गोसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रीगा रोड, गोशाला चौक, बाइपास रोड, बसूश्री सिनेमा चौक समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग किया. उधर डुमरा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में […]
सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने सोमवार को नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान किया. नगर थाना के अनि राकेश गोसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रीगा रोड, गोशाला चौक, बाइपास रोड, बसूश्री सिनेमा चौक समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग किया. उधर डुमरा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में शंकर चौक डुमरा, परोरी पुल, मधुबन रोड, विश्वनाथपुर चौक, बैंक रोड समेत अन्य जगहों पर वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान बाइक सवार का बॉडी सर्च भी किया गया.
चेकिंग में अनि राजेंद्र साह, औरंगजेब आलम, बिकाऊ राम, सअनि विजय बहादुर सिंह समेत सशस्त्र जवान शामिल थे. मालूम हो कि नगर के चकमहिला गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक राम विवेक राय की हत्या के बाद एसपी के निर्देश पर पूरे शहर में उक्त चेकिंग अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










