भुखमरी के शिकार हो रहे मदरसा शक्षिक

Updated:
विज्ञापन

भुखमरी के शिकार हो रहे मदरसा शिक्षक ऑल इंडिया मदरसा टीचर्स यूनियन की बैठकसीतामढ़ी. ऑल इंडिया मदरसा टीचर्स यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को मदरसा शिक्षकों की एक बैठक रहमानिया युवा एकता कमेटी के मेहसौल स्थित कार्यालय में सचिव मो अरमान अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि 2459 कोटि के मदरसा […]

विज्ञापन

भुखमरी के शिकार हो रहे मदरसा शिक्षक ऑल इंडिया मदरसा टीचर्स यूनियन की बैठकसीतामढ़ी. ऑल इंडिया मदरसा टीचर्स यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को मदरसा शिक्षकों की एक बैठक रहमानिया युवा एकता कमेटी के मेहसौल स्थित कार्यालय में सचिव मो अरमान अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि 2459 कोटि के मदरसा के अंतर्गत संकल्प संख्या-1090 दिनांक 29 नवंबर 1980 में विहित मापदंड पूरा करने वाले 609 मदरसों के शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों को एक सितंबर 2015 से देय नियत वेतन के लिए अनुदान की राशि 25 करोड़ 43 लाख तीन हजार रुपये स्वीकृति 29 अक्तूबर 2015 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में शिक्षकों के वेतन भुगतान करने की स्वीकृति दिया गया था. तीन माह बीतने के बाद भी अब तक कोई भी मदरसा के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका है. सचिव मो अली ने बताया कि मदरसा के शिक्षक 1987 से ही मदरसा में बच्चों को पढ़ाने में लगे हुए हैं, लेकिन उन मदरसों को अब तक एक बार भी वेतन भुगतान नहीं हो सका. 609 मदरसा में 61 मदरसा इस जिला का भी है. वेतन भुगतान नहीं होने के कारण मदरसा के मौलाना एवं शिक्षक भुखमरी के शिकार हो रहे हैं. बैठक में अध्यक्ष मो शमशेर आलम, मो शमीम आलम, मो जमाल असगर, मो अशफाक अहमद, मो मुमताज अंसारी, मो इरफानुल्लाह, मो गुलाब रसुल, सलीम दुर्रानी, मो नौशाद आलम, मो इफ्तेखार आलम, मो शौकत अली, मो रफीक अंसारी, मौलाना मो अशफाक, सदरे आलम नोमानी समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन