21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार में भाजपा की होगी आगामी सरकार

सीतामढ़ी : गत 14 जून को सफलता पूर्वक संपन्न रून्नीसैदपुर विधानसभा सम्मेलन पर भाजपा के युवा नेता ब्रह्म प्रकाश शाही उर्फ एंटोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व मंडल संपर्क प्रभारी राजीव यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है. कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड के तमाम बूथ स्तर के कार्यकर्ता, […]

सीतामढ़ी : गत 14 जून को सफलता पूर्वक संपन्न रून्नीसैदपुर विधानसभा सम्मेलन पर भाजपा के युवा नेता ब्रह्म प्रकाश शाही उर्फ एंटोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व मंडल संपर्क प्रभारी राजीव यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है. कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड के तमाम बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जिला प्रभारी घनश्याम ठाकुर, सम्मेलन प्रभारी, जिला महामंत्र विकास शर्मा व मंडल अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता बधाई के पात्र हैं. उक्त नेताओं ने सांसद जनक चमार व विधायक सह क्षेत्रीय प्रभारी विनय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश जगा है. उक्त सम्मेलन में जुटी अपार भीड़ यह साबित कर दिया है कि बिहार में आगामी सरकार भाजपा की होगी और रून्नीसैदपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें