प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित

Published at :17 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित

फोटो नंबर-6 परिचय प्राप्त करते अध्यक्ष पुपरी : राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राजबाग खेल मैदान में शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. शाम तक संपन्न हो गया. कबड्डी प्रतियोगिता में विद्या मंदिर, जनकपुर रोड व आर्या फाउंडेशन आवापुर को विजेता एवं राजबाग युवा संस्थान, पुपरी व शक्ति युवा मंडल, गाढ़ा को उप […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-6 परिचय प्राप्त करते अध्यक्ष पुपरी : राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राजबाग खेल मैदान में शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. शाम तक संपन्न हो गया. कबड्डी प्रतियोगिता में विद्या मंदिर, जनकपुर रोड व आर्या फाउंडेशन आवापुर को विजेता एवं राजबाग युवा संस्थान, पुपरी व शक्ति युवा मंडल, गाढ़ा को उप विजेता घोषित किया गया. — खो-खो का परिणाम खो-खो में आकाश युवा मंडल, कुशैल को विजेता एवं भीम राव आंबेडकर युवा मंडल, मधुबनी को उप विजेता तो वालीबॉल में युवा शक्ति मंडल, झझिहट को विजेता व राजबाग युवा संस्थान को उप विजेता घोषित किया गया. फुटबॉल में राजबाग की टीम ने युवा एवं ग्राम विकास मंडल हरदिया की टीम को 4-0 से पराजित किया. — 19 को पुरस्कार वितरण नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल हर्षनाथ झा ने बताया कि केंद्र के कार्यालय में 19 जनवरी को विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित करने के साथ पुरस्कृत भी किया जायेगा. मौके पर उमा शंकर ठाकुर, अनिस कुमार सिंह, करुणा कुमारी, राम प्रवेश सिंह, अमरेंद्र पांडेय, कुंदन कुमार व राजबाग युवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन