बोखड़ा में करंट लगने से युवक की मौत, मातम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोखड़ा : थाना क्षेत्र के चकोती पंचायत के बड़ी सोरिया सुखलु टोला वार्ड 1 निवासी नथुनी सहनी के पुत्र संटू सहनी (30) की मौत रविवार की रात करंट की चपेट में आने से हो गयी. स्थानीय उपप्रमुख आफताब आलम ने बताया कि मृतक दीपावली की तैयारियों को लेकर अपने घर में लाइट लगा रहा था. […]
विज्ञापन
बोखड़ा : थाना क्षेत्र के चकोती पंचायत के बड़ी सोरिया सुखलु टोला वार्ड 1 निवासी नथुनी सहनी के पुत्र संटू सहनी (30) की मौत रविवार की रात करंट की चपेट में आने से हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्थानीय उपप्रमुख आफताब आलम ने बताया कि मृतक दीपावली की तैयारियों को लेकर अपने घर में लाइट लगा रहा था. इसी दौरान बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया.
मृतक के परिजनों को मुखिया ललित चौधरी ने निजी कोष से कबीर अंत्येष्टि के लिए दो हजार रुपये दिये. वहीं सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत बिजली की छेड़छाड़ करने से हुई है, जिसमें कोई मुआवजा का प्रावधान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन