शराब में जहर मिला युवक को पिलायी, मौत

Published at :20 Jun 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
शराब में जहर मिला युवक को पिलायी, मौत

रीगा (सीतामढ़ी) : रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव में दोस्त ने ही जहर मिली शराब पिला कर विभिषण राय की हत्या कर दी. रविवार की सुबह गांव के ही उसके मित्र बेचन राय के पुत्र बबलू राय के साथ वह घर से निकला था. दोपहर बाद पत्नी को विभिषण राय के बीमार होने व […]

विज्ञापन

रीगा (सीतामढ़ी) : रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव में दोस्त ने ही जहर मिली शराब पिला कर विभिषण राय की हत्या कर दी. रविवार की सुबह गांव के ही उसके मित्र बेचन राय के पुत्र बबलू राय के साथ वह घर से निकला था. दोपहर बाद पत्नी को विभिषण राय के बीमार होने व सदर अस्पताल में भरती होने की जानकारी मिली. परिजन जब सदर अस्पताल पहुंचे,

तो चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. रविवार की रात एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सोमवार की सुबह शव लेकर परिजन रीगा पहुंचे और थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पत्नी रिंकू देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही बेचन राय के पुत्र बबलू राय को आरोपित किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम

शराब में जहर करा
शव को परिजन को सौंप दिया है. दर्ज प्राथमिकी में रिंकू देवी ने बबलू राय पर शराब में जहर मिला कर पिलाने का आरोप लगाया है. बताया हैं कि रविवार की सुबह बबलू राय उसके घर आकर पति विभिषण राय को अन्यत्र बुला कर ले गया था, जहां शराब में जहर मिला कर पिला दी. बाद में पति के सीतामढ़ी अस्पताल में भरती होने की सूचना के बाद वह परिजन के साथ पहुंची, जहां से उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान चिकित्सक ने शरीर में जहर होने की पुष्टि की.
घटना रीगा थाने के पंछोर गांव की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन