सीतामढ़ी में कांटे की टक्कर

Published at :09 Jun 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में कांटे की टक्कर

सीतामढ़ी : नगर परिषद अध्यक्ष पद का सीट सामान्य श्रेणी महिला के लिए आरक्षित है. निवर्तमान अध्यक्ष सुवंश राय द्वारा सभापति पद पर कब्जे को लेकर वार्ड दो से पत्नी विभा देवी को उतारा गया था. विभा देवी ने जीत दर्ज की, लिहाजा सुवंश राय अपनी पत्नी को सभापति बनाने की तैयारी में है. दूसरी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर परिषद अध्यक्ष पद का सीट सामान्य श्रेणी महिला के लिए आरक्षित है. निवर्तमान अध्यक्ष सुवंश राय द्वारा सभापति पद पर कब्जे को लेकर वार्ड दो से पत्नी विभा देवी को उतारा गया था. विभा देवी ने जीत दर्ज की, लिहाजा सुवंश राय अपनी पत्नी को सभापति बनाने की तैयारी में है. दूसरी ओर वार्ड 28 के पूर्व पार्षद स्व रामानेक सिंह की पत्नी बिंदू देवी भी सभापति पद की प्रबल दावेदार थी, लेकिन अब उनकी जगह वार्ड 24 की पार्षद अनिता सिंह भी रेस में है.

उधर, उप सभापति पद पर खुद सुवंश राय ने अपनी दावेदारी पेश की है. जबकी वार्ड 27 के पार्षद आफताब अंजुम बिहारी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है. कई और भी चेहरे है जो अंदर से हीं मैदान में उतरने की तैयारी में है. दोनों हीं पद पर कांटे के टक्कर होने के आसार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन